Rajasthan: पूर्व सीएम ने केंद्र और प्रदेश की सरकार को लिया निशाने पर, कहा-शासन व्यवस्था पूरी तरह चरमराई

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने तीन दिवसीय जोधपुर प्रवास के बाद मंगलवार को रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत की और  केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शासन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और जोधपुर सहित पूरे संभाग की लगातार उपेक्षा की जा रही है।

गहलोत ने कहा कि उन्हें खुशी है कि जिन मुद्दों को उन्होंने उठाया, उन्हें मीडिया ने गंभीरता से जनता और सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात बेहद गंभीर हैं, लेकिन सरकार समस्याओं के समाधान के बजाय उन्हें नजरअंदाज कर रही है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार को पूर्व मुख्यमंत्री के क्षेत्र या विपक्षी नेताओं के क्षेत्रों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। उनके अनुसार, उनकी सरकार ने कभी इस तरह की राजनीति नहीं की, लेकिन वर्तमान सरकार विपक्षी विचारधारा वाले क्षेत्रों में विकास कार्यों और प्रशासनिक फैसलों में भेदभाव कर रही है।

pc- nationalheraldindia.com