Rajasthan: नीट परीक्षा रद्द होने के बाद पूर्व सीएम का बयान, भाजपा सरकार ने जानबूझकर दो सप्ताह तक इसे छिपाने की कोशिश की

इंटरनेट डेस्क। नीट यूजी परीक्षा 2026 रद्द कर दी गई है और इसके साथ सीबीआई को जांच भी सौंप दी गई है। इन सबके बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, नीट प्रवेश परीक्षा का रद्द होना यह दर्शाता है कि इस पेपर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी। राजस्थान की भाजपा सरकार ने जानबूझकर दो सप्ताह तक, इसे छिपाने की कोशिश की, और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा रद्द कर और सीबीआई को जांच सौंपकर युवाओं के हित में एक साहसिक निर्णय लिया है। उन्होंने आगे लिखा, राजस्थान की भाजपा सरकार ने पहले कर्मचारी चयन बोर्ड में हुए ओएमआर शीट घोटाले को छिपाया, जिससे सरकार की बदनामी न हो।

कमजोर पैरवी के कारण उस मामले के आरोपियों को जमानत भी मिल गई। इसी प्रकार, अब नीट परीक्षा लीक की जानकारी को भी छिपाने का प्रयास किया गया, और एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। अब सच्चाई सामने आ गई है, और भाजपा सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो गया है।

pc- wionews.com