Rajasthan: गहलोत का बड़ा बयान, मौजूदा सरकार के पास आलोचना स्वीकार करने की क्षमता नहीं
- byShiv
- 29 Oct, 2025
इंटरनेट डेस्क। इस समय में देश की राजनीतिक पार्टियों के बीच दो ही मुद्दे हैं पहला बिहार विधानसभा चुनाव और दूसरा एसआईआर। इन दोनों ही मुद्दों को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, आज देश की स्थिति यह हो गई है कि सरकार आलोचना सुनने का माद्दा ही खो चुकी है।
मीडिया रिपेाटर्स की माने तो गहलोत ने कहा कि आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन मौजूदा सरकार के पास उसे स्वीकार करने की क्षमता नहीं बची है। उन्होंने कहा, चुनाव जीतना जितना जरूरी है, उससे ज्यादा जरूरी है चुनाव को निष्पक्ष तरीके से कराना। महाराष्ट्र में क्या हुआ, दिल्ली में क्या हुआ, सबने देखा है।
गहलोत ने किसानों की फसल खराबी और मुआवजे के मुद्दे पर कहा, मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुका हूं, बार-बार याद भी दिला रहा हूं, लेकिन इसके बावजूद किसानों को फसल खराबी का मुआवजा अब तक नहीं मिला है।
pc- deccanchronicle.com






