Rajasthan: गहलोत का मदन राठौड़ को जवाब, 75 साल में रिटायरमेंट का फॉर्मूला मोदी और भागवत लागू होगा
- byShiv
- 04 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मदन राठौड़ के 75 वर्ष की उम्र में राजनीति से रिटायरमेंट के बयान पर तिखा हमला बोला है। गहलोत ने पलटवार करते हुए कहा कि वह 100 साल तक राजस्थान की सेवा करना चाहते हैं। अगर 75 साल का फॉर्मूला लागू करना है तो पहले नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत पर करो, ये नीति उनकी पार्टी की है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अशोक गहलोत ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कई मुद्दों पर बयान दिया। गहलोत ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, मैं तो कह चुका हूं, ये तो लागू होगा नरेंद्र मोदी पर या क्या नाम है उनका, हमारे आरएसएस के मोहन भागवत, उनके लिए लागू होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि गांधीजी ने कहा था 125 साल तक मैं सेवा करना चाहता हूं और इन कट्टरपंथियों ने उनकी हत्या कर दी। मैं तो 100 साल तक सेवा करना चाहता हूं प्रदेशवासियों की, देशवासियों की, तो रिटायरमेंट मेरे लिए लागू नहीं हो सकता, अब उन्होंने पता नहीं किस संदर्भ में कहा है, क्यों कहा है, उनको मालूम होगा।
pc- patrika news





