Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में गोल्ड की कीमतों में आई नरमी, चांदी एक ही दिन में 5 हजार रु. चढ़ी

इंटरनेट डेस्क। शादियों के सीजन के बीच में सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव के दौर जारी है। राजस्थान में आज सोने के भाव में नरमी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में आई गिरावट का असर देश के कई राज्यों के साथ राजस्थान के स्थानीय बाजार पर भी देखने को मिला। 

गोल्ड का क्या भाव हैं 
आज 22 कैरेट गोल्ड की 10 ग्राम की कीमत ₹1,39,390 रुपये है, जबकि कल यह ₹1,40,690 रुपये थी। इस प्रकार 10 ग्राम सोने में ₹1,300 रुपये की गिरावट आई है।
इसी तरह 24 कैरेट शुद्ध सोने की 10 ग्राम की कीमत आज ₹1,46,360 रुपये रह गई है, जो कल ₹1,47,720 रुपये थी। यानी शुद्ध सोने में भी ₹1,360 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है।

चांदी का भाव क्या हैं 
हालांकि चांदी के भाव में उछाल देखा गया है। राजस्थान में आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत ₹2,70,000 रुपये पहुंच गई है, जबकि कल यह ₹2,65,000 रुपये प्रति किलो थी। इस प्रकार चांदी में ₹5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है।

pc- patrika