Rajasthan: देवर भाभी के प्यार को देख जलने लगा पति तो पत्नी ने पति के शरीर के इस अंग को करवा दिया....
- byShiv
- 06 Jul, 2024

इंटरनेट डेस्क। कहते हैं की प्यार अंधा होता हैं और वो भी इतना की किसी की जान ही ले ले। जी हां राजस्थान के धौलपुर के मनिया में एक महिला ने महज 500 रुपए की सुपारी देकर अपने ही पति को इसलिए मरवा दिया की वो उसके प्यार में आड़े आ रहा था और मारने वाला भी कोई और नहीं महिला का देवर ही था, जिसने अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार महिला के देवर के साथ ही अवैध संबंध थे।
क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महिला के देवर से अवैध संबंध थे। जैसे ही महिला का पति काम पर जाता था तो देवर भाभी का प्यार शुरू हो जाता था। ये बात एक दिन महिला के पति को पता चली तो उसने रोकना टोकना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला ने देवर से रिश्ता बनाए रखने के लिए अपने ही पति को मरवा दिया। पत्नी ने अपने ही पति से सुपारी लेकर अपने देवर को पति की हत्या का कान्ट्रेक्ट दे दिया, वो भी सिर्फ पांच सौ रुपए में।
छोटे भाई ने मारा बड़े भाई को
खबरों की माने तो महिला के देवर ने पांच सौ रूपए में शराब खरीदी, अपने भाई को पिलाई और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस इसे ब्लाइंड मर्डर मानकर जांच करती रही। पुलिस ने बताया कि एक जुलाई को इलाके में रहने वाले सुकन सिंह की हत्या कर दी गई थी। उसका शव एक खेत में मिला था। सिर को पूरी तरह से कुचल दिया गया था। उसकी पत्नी ने अगले दिन रिपोर्ट दी कि पति घर नहीं लौटा। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसका सिर फोड़कर हत्या की गई है और इसे हादसे का रूप देने की कोशिश की गई है। इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला के घर उसकी मौसी सास के लड़के का आना जाना था। इसके बाद दोना कों हिरासत में लिया तो अवैध संबधों की कहानी सामने आई। जिसके बाद पुलिस आरोपी उसके दोस्त और महिला को गिरफ्तार कर लिया।
pc- gaurikiran.com