Rajasthan: जयपुर मेट्रो और पचपदरा रिफाइनरी को लेकर जूली ने साधा भजनलाल सरकार पर निशाना

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बालोतरा में बनी पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण 21 अप्रैल को होने जा रहा है। इस दिन प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। रिफाइनरी का लोकार्पन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं, पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन के साथ ही जहां बीजेपी इसे गेम चेंजर बता रही है। मदन राठौड़ ने रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि इसकी शुरुआत वर्ष 2007-08 में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की थी, लेकिन बाद में आई अशोक गहलोत सरकार ने गलत एग्रीमेंट किया और साल 2013 में सोनिया गांधी से शिलान्यास करवाया। इस बयान पर अब सियासत छिड़ गई है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रिफाइनरी और जयपुर मेट्रो परियोजना को कांग्रेस के विजन की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयानों को तथ्यों से परे और जनता को गुमराह करने वाला बताया।

खबरों की माने तो टीकाराम जूली ने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी की राह में रोड़े अटकाने का काम भाजपा ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सितंबर 2013 में कांग्रेस सरकार की 37,230 करोड़ रुपये की लागत से शुरू की गई इस परियोजना को भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने राजनीतिक द्वेष के चलते ठंडे बस्ते में डाल दिया। जूली ने कहा कि यदि 2013 के बाद काम नहीं रोका जाता तो रिफाइनरी चार साल में बनकर तैयार हो जाती। टीकाराम जूली ने जयपुर मेट्रो परियोजना को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जयपुर में मेट्रो का विचार और उसे जमीन पर उतारने का काम कांग्रेस सरकार ने किया था।

pc-bhaskar