Rajasthan: छात्राओं की मुफ्त स्कूटी वितरण योजना में हो रहा बड़ा बदलाव, अब स्कूटी की जगह मिलेंगे...
- byShiv
- 08 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सरकार स्कूलों में मेधावी और प्रतिभाशाली छात्राओं के लिए कई सालों से मुफ्त स्कूटी वितरण कार्यक्रम चला रही है। इससे जुड़ी दो योजना क्रमश कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी और देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना में मौजूदा भजनलाल सरकार की ओर से बड़ा बदलाव किए जाने की बात सामने आ रही है।
क्या हो रहा बदलाव
खबरों की माने तो सरकार अब स्कूटी खरीदने की बजाय एक निश्चित घोषित राशि बैंक खाते में डीबीटी स्कीम माध्यम से रकम जमा कराएगी। इससे छात्राओं को अपनी मनपंसद किसी भी ब्रांड की स्कूटी खरीदने की आजादी मिलेगी। साथ ही कुछ ही समय में योजना का लाभ भी मिल जाएगा। दरअसल, राजस्थान में मेधावी छात्राओं के लिए विगत वर्षाे से चलाई जा रही स्कूटी योजनाओं में मौजूदा भजनलाल सरकार की ओर बड़ा बदलाव कर दिया हैं।
अब तक स्कूटी वितरण प्रक्रिया में भारी देरी, भंडारण, ट्रांसपोर्ट और वितरण जैसी समस्याएं सामने आती रही हैं। कई छात्राओं को तो 2-3 साल तक इंतजार करना पड़ता था। नए फैसले से लंबी लेटलतीफी खत्म होगी।
pc- patrika






