Rajasthan: झुंझुनूं जिले के छापोली मेें बड़ा हादसा, करंट लगने से 8 लोगों की मौत, सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुई घटना

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां त्योहार से पहले कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूटा है। यहां पर उदयपुरवाटी तहसील के छापोली गांव में आज सड़क निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। झुंझुनूं में हुए इस हादसे पर पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम भजनलाल ने दुख प्रकट किया है।

खबरों की माने तो उदयपुरवाटी एसएचओ रामपाल ने जानकारी दी कि सड़क निर्माण के दौरान बजरी मिलाने के काम में आने वाली एक मशीन ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने से ये हादसा हुआ है। हाईटेंशन लाइन के छूते ही पूरी मशीन में करंट दौड़ गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।  विधायक भगवानाराम सैनी और डीएसपी सुगन सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं।

पीएमओ इंडिया की ओर से की गई पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से दुखी हूँ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

pc- news18