Rajasthan: भैराणा धाम मामले में सांसद बेनीवाल का बयान, अधिकारियों के साथ हुई वार्ता सकारात्मक और सफल रही

इंटरनेट डेस्क। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भैराणा धाम में संतो के आंदोलन को लेकर राजधानी जयपुर की तरफ कूच किया तो प्रशासन भी हरकत में आ गया। देर रात अधिकारियों के साथ हुई वार्ता सकारात्मक और सफल रही । इस बात की जानकारी आरएलपी प्रमुख बेनीवाल ने खुद ही आज सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने एक्स के माध्यम से बताया कि जयपुर जिले के भैराणा धाम में संतो के आंदोलन को लेकर राजधानी जयपुर की तरफ कूच करने के बाद देर रात अधिकारियों के साथ हुई वार्ता सकारात्मक और सफल रही ।

आंदोलन से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर सरकार की तरफ से सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि भैराणा धाम आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यहाँ आने वाला हर व्यक्ति अपने मन में नई ऊर्जा लेकर जाता है। बेनीवाल ने कहा कि आरएलपी  सदैव न्याय की लड़ाई लड़ने में अग्रणी भूमिका निभाएगी। इससे पहले हनुमान बेनीवाल बुधवार को भैराणा में आयोजित महापंचायत में हिस्सा लिया।