Rajasthan Politics: सतीश पूनिया ने कांग्रेस को बता दिया चुगलखोर पड़ोसन, लेकिन किरोड़ी लाल के मामले में बोलकर खुद को....
- byShiv
- 04 Mar, 2025
इंटरनेट डेस्क। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में रीट परीक्षा बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में बार-बार पेपर लीक हुए, जिससे नौजवानों के सपनों को ठेस पहुंची।

वहीं प्रदेश में कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को लेकर उठे विवाद पर सतीश पूनिया ने कहा कि यह कोई सियासी मुद्दा नहीं है और इस पर ज्यादा टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। वहीं सुभाष गर्ग के विशेषाधिकार हनन मामले पर उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष किया। पूनिया ने कहा कि कांग्रेस केवल हल्ला मचाने में विश्वास रखती है और उसके पास कोई ठोस तर्क नहीं है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कांग्रेस की तुलना चुगलखोर पड़ोसन से करते हुए कहा कि वह केवल मुद्दे बनाने और हंगामा खड़ा करने का काम करती है। कांग्रेस की इस प्रवृत्ति से सदन की गरिमा प्रभावित हो रही है।
pc- navbharat, ndtv raj, abp news





