Rajasthan: दिल्ली में गहलोत पायलट की फोटो पर बोले मदन राठौड़, पायलट को गहलोत ने जो कहा था वो भुला नहीं सकेंगे...

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में दो दिन पूर्व कांग्रेस की मीटिंग थी ओर इस मीटिंग से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट की मुलाकात की तस्वीर चर्चा में है। बुधवार  को हुई दोनों की मुलाकात पर बीजेपी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। खबरों के अनुसार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि अगर दोनों नेताओं को एकजुटता दिखाने के लिए फोटो खिंचवानी पड़ रही है, तो इसे समझा जा सकता है कि कांग्रेस कितनी एकजुट है? 

क्या कहा राठौड़ ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राठौड़ ने चुटकी लेते हुए कहा कि फोटो खिंचवाना पड़ रहा है, इसका मतलब कितने बड़े अंतर्द्वंद है? उन्होंने साल 2020 के दौरान सामने आई गुटबाजी पर भी बयान दिया और कहा, गहलोत ने सचिन पायलट को तब नकारा और निकम्मा कहा था, वह शायद इस बात को जिंदगीभर नहीं भूला सकेंगे। मदन राठौड़ ने तो यहां तक कह दिया कि कांग्रेस के दोनों नेता साथ हो ही नहीं सकते।

खबरों की माने तो ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओबीसी एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली कांग्रेस के मुख्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात सचिन पायलट से हुई, पायलट ने गहलोत के गाड़ी से उतरते ही हाथ बढ़ाकर अभिवादन किया। इस तस्वीर को मीडिया के कैमरों ने भी कैद किया। गहलोत ने वहां मौजूद पत्रकारों से कहा था, फोटो ले लो, फिर कहोगे कि दोनों की बनती नहीं है।

pc- firstindia.co.in