Rajasthan: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का बड़ा बयान, फार्मर आईडी के जरिए होगा खाद वितरण भी
- byShiv
- 07 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह आज राजस्थान के दौर पर रहे। उन्होंने यहां आयोजित पश्चिम क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में किसानों के लिए कई बड़े बदलावों का संकेत दिया है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि अब केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए फार्मर आईडी को मुख्य आधार बनाया जाएगा।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देशभर में किसानों की डिजिटल आईडी बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इस आईडी में किसान और उसकी खेती से जुड़ी सभी जानकारी शामिल होगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आने वाले समय में खाद का वितरण भी फार्मर आईडी के जरिए ही किया जाएगा।
शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि केंद्र सरकार राज्यों पर कोई योजना नहीं थोपेगी। राज्य खुद तय करेंगे कि उन्हें किस योजना में कितना फंड खर्च करना है। कृषि बजट का पैसा राज्यों को जल्द जारी किया जाएगा।
pc- parbhat khabar






