Rajasthan: डीग में झगड़े के बाद महिला कूदी कुएं में, बचाने के चक्कर में पति और देवर के साथ ननद भी कूदी, दोनों भाईयों की मौत
- byShiv
- 28 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। भरतपुर के लगते डीग जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र के बादीपुर गांव में देर रात एक बड़ी घटना सातने आई हैै। यहां घरेलू विवाद ने भीषण त्रासदी का रूप ले लिया। गृह क्लेश से परेशान एक महिला के कुएं में कूदने के बाद उसे बचाने के चक्कर में उसका पति, देवर और ननद भी एक-एक कर कुएं में कूद गए। इस दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की कुएं में गैस बनने से मौत हो गई, जबकि महिला और उसकी ननद की हालत नाजुक बनी हुई है।
पति से महिला का विवाद
मीडिया रिपोटर्स की माने तो देर रात करीब 9 बजे बादीपुर निवासी रविंद्र (26) के घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े से आहत होकर रविंद्र की पत्नी महिंद्रा चिल्लाती हुई घर से बाहर निकली और करीब 250 मीटर दूर स्थित एक गहरे कुएं में छलांग लगा दी.
ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला
पत्नी को कुएं में डूबता देख रविंद्र उसे बचाने के लिए तुरंत कुएं में कूद गया। अपने भाई को संकट में देख छोटा भाई तेजू (21) ने भी बिना सोचे-समझे कुएं में छलांग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर बहन भी कुएं में कूद गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को रस्सी के सहारे बाहर निकाला और एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद रविंद्र और तेजू को मृत घोषित कर दिया। महिंद्रा और उसकी ननद की हालत गंभीर बताई जा रही है।
pc- ndtv






