Ramayana: फिल्म रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के ऑफिस पर इनकम टैक्स की छापेमारी

इंटरनेट डेस्क। रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर रामायणम का इंतजार हर किसी को हैं, फिल्म अपनी रिलीज से पहले से ही काफी चर्चा में है। धार्मिक महाकाव्य पर आधारित ये फिल्म अपने कास्ट, बजट, फिल्मांकन जैसी हर चीज के लिए अभी सुर्खियों में है। नई खबर ये है कि फिल्म की रिलीज पहले अब इसके प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा (प्राइम फोकस स्टूडियो के हेड) के ऑफिस पर इनकम टैक्स की छापेमारी हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 7 अक्टूबर को नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस लिमिटेड के मुंबई ऑफिस में छापेमारी की और वहां तलाशी ली गई। 

जानकरी के अनुसार टीम प्राइम फोकस और उससे जुड़े सीए के ठिकानों पर वित्तीय दस्तावेज, अकाउंटिंग रिकॉर्ड और दूसरे जरूरी कागजात खंगाल रही है। हालांकि, अभी तक विभाग की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

pc- ndtv india