Rashifal 9 april 2026: इन राशियों के जातकों के लिए मिला जुला होगा दिन, लेन देन में बरते सावधानी, जाने क्या कहता हैं राशिफल
- byShiv
- 08 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। 9 अप्रैल 2026 का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने की जरूरत है। आज आपके कई अटके काम भी पूरे हो सकते हैं, तो जानते हैं क्या कहता हैं आपका राशिफल।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। शुरुआत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, जिससे मन थोड़ा उदास रह सकता है। लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में स्थितियां बेहतर होंगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आज लेन-देन में विशेष सावधानी बरतनी होगी। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ के संकेत हैं और साझेदारी में काम करने वालों को सफलता मिल सकती है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और भागदौड़ से भरा रहेगा, लेकिन इसका फल भी अच्छा मिलेगा। करियर में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं और नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा।
pc- firstindianews.com






