इंटरनेट डेस्क। दीपावली का त्योहार आने में अब मात्र गिनती के दिन बचे है और ऐसे में हर घर में अब मिठाईयां तैयार की जाएगी। आपके घर में भी अगर मिठाई बनानी है तो आपको बता रहे है आज केसरिया मिश्री मावा बनाने की रेसिपी जो आपको जरूर पसंद आएगी।
सामग्री
दूध - 2 लीटर
चीनी बूरा - 2 कप
केसर - 6 धागे
इलायची पाउडर - 1 टी स्पून
घी - 1 टी स्पून
पिस्ता - 1 टी स्पून
विधि
एक पैन ले इसके बाद इसमें दूध गरम करे और उबाल आने तक पकाते रहे और गाढ़ा होने दे। जब दूध एक चौथाई रह जाए तो इसमें चीनी का बूरा, इलायची पाउडर, केसर और घी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इसे धीमी आंच पर पांच मिनट तक और पकाएं। इसके बाद गैस को बंद कर दें और ठंडा होने दे। इसके साथ ही अब इस पर केसर और पिस्ता गार्निश करे तैयार है आपको केसरिया मिश्री मावा।
pc- ndtv food






