Rewari: 15 साल के नाबालिग बेटे को नशीली दवाइयां देकर मां ही कर रही थी यौन शोषण, बच्चे ने वीडियो बना दिखाया पिता को तो....

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के अंतर्गत कोसली थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि करीब 5 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला अपने ही पार्टनर के नाबालिग बेटे को नशीली दवाइयां देकर उसका यौन शोषण कर रही थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित बेटे ने पूरी घटना की वीडियो बनाकर अपने पिता को दिखाई। 

बच्चे ने वीडियो बनाया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़ित नाबालिग के पिता ने कोसली थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी महिला पिछले 5 सालों से उनके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोप है कि महिला नाबालिग को नशीली गोलियां या नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें और यौन शोषण करती थी।  शुरुआत में जब बेटे ने पिता को यह बात बताई तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। इसके बाद बेटे ने हिम्मत दिखाकर पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और अपने पिता को दिखाया। सबूत देखते ही पिता के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत गांव के सरपंच को इसकी जानकारी दी।  

हुई फरार
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत में मामले पर चर्चा होने और पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी महिला ने रात में योजना बनाई। आरोप है कि महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर को खाने या पानी में नींद की गोलियां दे दीं और देर रात घर में रखी नकदी तथा सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गई।  शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पीड़िता के पिता के अनुसार, महिला पहले भी कई लोगों पर दुष्कर्म के झूठे केस दर्ज करा चुकी है। 

pc- BBC