Russia: रूस में बड़ा विमान हादसा, 50 यात्रियों को ले जा रहा प्लैन हुआ क्रैश, मलबा मिला
- byShiv
- 24 Jul, 2025

इंटरनेट डेस्क। रूस में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। खबरों की माने तो रूस का एक यात्री विमान अमूर इलाके में क्रैश हो गया। यात्री विमान एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से संपर्क टूटने के बाद गायब हो गया था। खबरों की माने तो एंगारा एयरलाइंस के एन-24 विमान में लगभग 50 यात्री सवार थे। विमान क्रैश तब हुआ, जब वो अपने डेस्टिनेशन से थोड़ी ही दूरी पर था।
जानकारी के अनुसार स्थानीय आपातकालीन विभाग ने बताया कि सिबेरिया आधारित एंगारा एयरलाइन का यह विमान अमूर क्षेत्र के टिंडा शहर के निकट पहुंचते समय रडार स्क्रीन से गायब हो गया था।
क्षेत्रीय गवर्नर वासिली ओरलोव ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान में 43 यात्री, जिनमें 5 बच्चे शामिल थे और 6 क्रू मेंबर भी मौजूद थे। विमान के संपर्क टूटने के बाद बचाव और सर्च ऑपरेशन तेजी से चलाया गया और इसका मलबा बरामद कर लिया गया।
pc- thesootr.com