Russia-Ukraine: अमेरिका का बड़ा बयान, पुतिन ने शांति वार्ता में की देरी तो लगाए जाएंगे रूस पर नए प्रतिबंध

इंटरनेट डेेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच शांति होती दिखाई नहीं दे रही हैं, ऐसे में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्काे रुबियो ने कहा कि अगर रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस एक औपचारिक युद्धविराम प्रस्ताव पेश नहीं करता है, तो अमेरिका उस पर नए प्रतिबंध लगाने पर विचार कर सकता है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह बयान उन्होंने अमेरिकी सीनेट की विदेशी मामलों की समिति के सामने दिया।

खबरों की माने तो रुबियो ने कहा, हमें जानकारी मिली है कि रूस युद्धविराम के लिए अपनी शर्तों को लिखित रूप में देने की तैयारी कर रहा है, जिससे आगे की व्यापक वार्ता संभव हो सकेगी। हम उन शर्तों का इंतज़ार कर रहे हैं।

हालांकि जब रुबियो से पूछा गया कि अगर रूस शांति वार्ता में रुचि नहीं दिखाता तो क्या अमेरिका नए प्रतिबंध लगाएगा? तो उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर रूस शांति नहीं चाहता और युद्ध जारी रखना चाहता है, तो प्रतिबंधों का रास्ता अपनाना ही पड़ेगा।

pc- the hindu