Russia-Ukraine War: अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध से खुद को किया अलग, नहीं बनेगा शांति वार्ता का हिस्सा, कहा-यह युद्ध हमारा नहीं

इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार इस युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका ने खूब कोशिश की है। लेकिन परिणाम कुछ भी नजर नहीं आ रहे है। ऐसे में अमेरिका अचानक पीछे हट गया है, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि अब वह रूस और यूक्रेन के बीच किसी भी शांति वार्ता का हिस्सा नहीं बनेगा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब युद्ध लगातार लंबा खिंच रहा है और किसी ठोस समाधान की उम्मीदें कमजोर होती जा रही हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो ने दो टूक कहा यह हमारा युद्ध नहीं है।

खबरों की माने तो विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि अमेरिका अब इस युद्ध में अपनी भूमिका की ‘पद्धति’ बदल रहा है, उन्होंने कहा, ‘हम अब दुनिया भर में तुरंत उड़कर शांति वार्ता की मध्यस्थता नहीं करेंगे, हम अब इस संघर्ष में मध्यस्थ नहीं बनेंगे, ब्रूस के इस बयान से साफ है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन इस युद्ध में अमेरिका की सीमित भागीदारी चाहता हैं और वार्ता की जिम्मेदारी अब प्रत्यक्ष रूप से रूस और यूक्रेन पर डाल दी गई है।

pc- CNN