Russia-Ukraine War: ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति से यूक्रेन पर हमले रोकने का किया आह्वान, कहा- हर हफ्ते मारे जा रहे 5000 सैनिक

इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म कराने के लिए कई देश कोशिशों में जुटे है। इसकों लेकर सबसे ज्यादा प्रयासरत अमेरिका है। वह लगातार प्रयास कर रहा है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि रूस ने यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए काफी बड़ी रियायत दी है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस चाहता तो यूक्रेन पर पूरा कब्जा कर सकता था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन पर हमले रोकने का आह्वान किया। कारण है कि ट्रंप यूक्रेन की राजधानी कीव पर शांति समझौते के बीच हुए घातक हमले को लेकर खुश नहीं हैं। 

खबरों की माने तो ट्रंप ने कहा कि व्लादिमीर, रुकें! हर हफ्ते 5000 सैनिक मारे जा रहे हैं। चलिए अब शांति समझौता करते हैं। बता दें कि रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से करीब एक घंटे तक हमला किया, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 90 घायल हुए।

pc- euronews.com