Sawan 2025: भगवान भोलेनाथ के सामने क्यों बजाई जाती हैं तीन बार ताली, रहस्य जानकार आप भी रह जांएगे...

इंटरनेट डेस्क। सावन का पवित्र महीना चल रहा हैं और इस महीने में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए हर भक्त पूजा पाठ करते है। उनका ध्यान करते हैं, लेकिन आपने एक बात पर गोर किया हैं कि महादेव की पूजा के बाद लोग 3 बार ताली क्यों बजाते हैं? इस समय सावन चल रहा है. शिवालयों में जल अर्पण या पूजा-अभिषेक के बाद तमाम भक्त 3 बार ताली बजाते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे क्या कारण है? 

ये है तीन ताली का मतलब
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पहली ताली का मतलब है भगवान शिव को अपनी उपस्थिति का एहसास कराना। दूसरी ताली का मतलब है अपनी मनोकामनाओं को महादेव के सामने व्यक्त करना और उनसे अपने दुखों को दूर करने की प्रार्थना करना, वहीं, तीसरी ताली का मतलब भगवान शिव की शरण में आना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना।

देवताओं ने भी बजाई ताली
मान्यता है कि लंकाधिपति रावण भगवान शिव का सबसे बड़ा भक्त था, रावण ने भी भोलेनाथ की पूजा के बाद तीन बार ताली बजाई थी, जिसके कारण उसे लंका का राजपाट प्राप्त हुआ था। भगवान राम को जब लंका जाने के लिए समुद्र पर सेतु निर्माण करना था, तब उन्होंने शिव पूजन के बाद तीन बार ताली बजाई थी, उनका काम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। अगर आप भी भोलेनाथ के भक्त हैं और उनकी पूरी विधि-विधान से पूजा करते हैं, तो अपनी पूजा में इस विधि को शामिल कर लें।

pc- amar ujala