SL vs IND: कप्तान शुभमन गिल ने टेस्ट सीरीज से पहले बढ़ाई टीम की चिंता, चोट के बाद छोड़ा अभ्यास सत्र

इंटरनेट डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। इसके पहले टीम इंडिया के लिए एक पल ऐसा आया, जिसने खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है। कप्तान शुभमन गिल को कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान अंगूठे पर गेंद लग गई, चोट लगते ही उन्हें नेट्स छोड़कर मेडिकल स्टाफ के पास जाना पड़ा।

भारतीय टीम 4 अगस्त को श्रीलंका पहुंची थी, अगले दिन से खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया था और गुरुवार (6 अगस्त) को भी टीम ने टेस्ट सीरीज से पहले जमकर तैयारी की। इसी दौरान तेज गेंदबाजों का सामना करते हुए शुभमन गिल के अंगूठे पर गेंद लगी।

चोट के बाद मेडिकल स्टाफ ने तुरंत गिल का इलाज किया, शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपचार के बाद भारतीय कप्तान फिर से नेट्स में लौटे और बल्लेबाजी भी जारी रखी, इससे टीम मैनेजमेंट ने राहत की सांस ली, फिलहाल चोट गंभीर नहीं बताई जा रही है।

PC- jagran