SONAM WANGCHUK: वांगचुक के पाकिस्तानी लिंक पर भड़की पत्नी, कहा पीएम मोदी भी चीन गए थे
- byShiv
- 30 Sep, 2025

इंटरनेट डेस्क। लद्दाख में हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराए गए जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक इन दिनों जोधपुर जेल में है। उनकी गिरफ्तारी के बाद पत्नी गीतांजलि जे आंगमो ने उनपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सरकार पिछले चार साल से उनपर नजर बनाए हुए थी। पाकिस्तानी लिंक के आरोपों पर उन्होंने कहा कि सोनम वैज्ञानिक के तौर पर एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। चीन या पाकिस्तान जाने वाला हर शख्स आतंकी नहीं हो जाता है।

क्या बोली गीतांजलि
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गीतांजलि जे आंगमो भी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। बीते दिनों लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनकी सेहत बिगड़ी तो युवा सड़कों पर उतर आए और यह प्रदर्शन हिंसक हो गया। इसके बाद पुलिस के साथ हुई झड़प में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई इमारतों को आग के हवाले कर दिया गया।

लगा हैं एनएसए
खबरों की माने तो वांगचुक पर नेशनल सिक्योरिटी ऐक्ट लगाया गया है इसलिए उन्हें जल्द जमानत मिलने की भी संभावना नहीं है। उनकी पत्नी ने यह भी दावा किया कि सरकार तो चार साल पहले ही वांगचुक के पीछे पड़ गई थी, जब उन्होंने लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि चार साल पहले ही इंटेलिजेंस ब्यूरो का एक अधिकारी आया था और उसने धमकाते हुए कहा था कि उन्हें एनजीओ हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव लद्दाख को मिल रही कथित विदेशी फंडिंग की जानकारी देनी होगी। गीतांजलि ने कहा कि पुलिस अधिकारी अगर वांगचुक के पाकिस्तान से लिंक होने की बात कर रहे हैं तो यह गृह मंत्रालय की बड़ी असफलता है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन जाते हैं और शी जिनपिंग से हाथ मिलाते हैं। उन्होंने मोहम्मद यूनुस से हाथ मिलाया। चीन जाने वाले हर शख्स को आतंकवादी नहीं कहा जा सकता।
pc- yourstory.com, the print,ndtv