इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट में आज एक और खिलाड़ी ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया हैं जानकारी के अनुसार साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार डीन एल्गर ने ये फैसला किया है। हालांकि वे टेस्ट क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं। अब डीन करीब 39 साल के हो गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए कप्तानी की और कई ऐतिहासिक जीतों के भी गवाह रहे।
साल 2012 में किया था इंटरनेशनल डेब्यू
डीन एल्गर ने साल 2012 में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज किया था। हालांकि वे इससे पहले से ही लगातार क्रिकेट खेल रहे थे। पहला मैच साल 2006 में खेला था। पहले उन्हें एबी डिविलियर्स की कप्तानी में वनडे टीम में मौका मिला और इसके बाद उसी साल के आखिर में उन्होंने ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में अपना टेस्ट डेब्यू भी किया। साल 2024 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले डीन एल्गर इसके बाद एसेक्स के लिए खेल रहे थे।
रिटायरमेंट का खुद किया खुलासा
अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए डीन एल्गर ने कहा कि वे अब 39 साल के हो गए हैं। अब वे और जवान नहीं हो रहे हैं। उनके बच्चे अब बड़े हो रहे हैं और वे उनके साथ वक्त बिताना चाहते हैं। साथ ही बताया कि ये सीजन खत्म होते ही वे फिर वापस मैदान पर नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम के लिए खेलना और कप्तानी करना गौरव की बात है।
pc- crickettimes.com





