T20 World Cup 2024: इस मामले में रोहित शर्मा बने नंबर वन कप्तान, धोनी को छोड़ दिया पीछे
- byShiv
- 06 Jun, 2024

इंटरनेट डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया है। पहले ही मैच में आयरलैंड को हराकर ना केवल भारत ने जीत दर्ज की बल्कि कप्तान रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड्स की बारिश कर दी। इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही रोहित शर्मा ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
जी हां अब रोहित टी20 आई क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। रोहित ने सबसे ज्यादा टी20आई मैच जीतने के मामले एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने 41 मैच जीते थे, वहीं आयरलैंड के खिलाफ मिली जीत हिटमैन की कप्तानी में भारत की 42वीं जीत है।
रोहित ने टी20 में कप्तान के तौर पर एमएस धोनी की जीत की संख्या को पीछे छोड़ दिया। रोहित के पास अब 55 टी20 में कप्तान के तौर पर 42 जीत हैं, जो धोनी के 73 में 41 मैच जीतने से आगे निकल गए हैं।
pc- thesportsrush.com