Tariff War: ट्रंप के टैरिफ से जाने कौन कौन सी चीजे हो जाएंगी महंगी, मिलेगा ये सामान भी अब......
- byShiv
- 08 Apr, 2025

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से सत्ता संभाली हैं वो कुछ ना कुछ ऐसा करने में लगे हैं की दुनिया का ध्यान उनकी ही और हैं, उन्होंने टैरिफ बढ़ाकर कई देशों की हालत टाइट कर दी है। टैरिफ वॉर छेड़कर उन्होंने कारोबारी युद्ध ही शुरू कर दिया। इसके तहत उन्होंने करीब 180 देशों पर टैरिफ लगाया है और वहां से आयात होने वाले सामान में बड़े पैमाने पर टैरिफ लगाया है। हर सामान के आयात पर कम से कम 10 फीसदी टैरिफ लगा है। बता दें कि इसका असर भारत में भी दिखने की आशंका है। ऐसे में आज जानंेगे की क्या क्या महंगा हो सकता है।
अब भारत से अमेरिका जाने वाले किसी भी सामान पर कम से कम 26 फीसदी का टैरिफ लगेगा। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि भारत हमारे सामान पर 52 फीसदी तक का टैरिफ लगाता है।
कपड़ों के दाम बढ़ेंगे
अमेरिका ने वियतनाम पर 46 फीसदी का टैक्स थोपा है। वियतनाम में ही नाइकी, एडिडास जैसी नामी कंपनियों के कपड़े और अन्य स्पोर्ट्स वियर तैयार होते हैं। अब इनके महंगा होने की आशंका है। नाइकी के 50 पर्सेंट जूते और एडिडास के एक चौथाई उत्पाद वियतनाम में ही तैयार होते हैं।
ऐपल का आईफोन
भारत समेत कई देशों में हाई डिमांड वाले ऐपल आईफोन की बात कर लें। आईफोन से जुड़े उत्पादों का प्रोडक्शन चीन, वियतनाम, मलयेशिया, थाइलैंड और आयरलैंड जैसे देशों में होता है। इसके अलावा असेंबलिंग भी यहीं होती है। अब टैक्स में इजाफे के बाद इनकी भी महंगाई बढ़ेगी।
pc- reuters.com