Team india: चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का टीम का साथ छोड़ना तय! BCCI ने शुरू की नए सेलेक्टर की तलाश

इंटरनेट डेस्क। भारतीय  क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को लेकर एक बड़ी खबर है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड नए चीफ सेलेक्टर की तलाश में है। मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बोर्ड से जुड़े बड़े लोगों को इस बारे में बता दिया है कि वो अब इस पद पर रहना नहीं चाहते हैं। 

समाचार एजेंसी पीटीआई को अगरकर से जुड़े एक सूत्र ने बाया कि उन्होंने पहले ही बीसीसीआई को इस बारे में जानकारी दे दी है, अगरकर इस पोस्ट पर बने रहने के इच्छक नहीं हैं।  इससे पहले शुक्रवार को बीसीसीआई की एनुअल जनरल मीटंिग हुई। जहां बीसीसीआई ने अधिकारियों को चेयरमैन ऑफ सेलेक्टर्स अगरकर के भविष्य पर फैसला लेने की इजाजत दी।

जानकारी के अनुसार अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त होने जा रहा है। उन्होंने 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक अपना कार्यकाल बढ़ाने की इच्छा जताई थी। वे जुलाई 2023 में सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष बने थे। लेकिन अब जो चर्चा हैं वो कुछ और ही बता रही है। 

pc- navbharatlive