Team India: आईपीएल के बाद 10 टी20 मैच खेलेगी भारतीय टीम, एक ही महीने में होंगे सारे मैच, शेड्यूल हुआ जारी
- byShiv
- 07 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल19 के बाद भारतीय टीम को एक महीने में ही दस टी20 मैच खेलने हैं। भारतीय टीम के इन दस मैचों का व्यस्त शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जून से लेकर जुलाई तक करीब एक महीने के भीतर टीम लगातार तीन टी20 सीरीज खेलेगी। आपको बात दें कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने एक भी टी20 मैच नहीं खेला है।
आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज के साथ इन दस मैचों की शुरुआत होगी। भारतीय टीम 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज का आगाज करेगी। सीरीज का दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है। जहां उसे पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है।
पांच मैचों की इस सीरीज का आगाज 1 जुलाई से होगा। सीरीज का दूसरा मैच 4 और तीसरा मुकाबला 7 जुलाई, 9 को चौथा और आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ भी तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई, दूसरा 25 जुलाई को 26 जुलाई को तीसरा मुकाबला खेला जाएगा।
pc- cricketaddictor.com






