Toxic: यश की टॉक्सिक ने पहले ही दिन उड़ाया गर्दा, 100 करोड़ की कमाई कर कई फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं यश की पैन इंडिया रिलीज फिल्म टॉक्सिक को दर्शकों ने पहले ही दिन गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में स्वीकार कर लिया है। ओणम के मौके पर थिएटर्स में आई टॉक्सिक के पूरे दिन की कमाई सामने आ चुकी है, जो सभी को शॉक्ड करने वाली है, क्योंकि पहले ही यश की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गर्दा उड़ाया है कि धुरंधर 2 पर भी अब मुसीबत के बादल मंडराने लगे हैं।

टॉक्सिक पर पहले दिन जमकर हुई नोटों की बारिश
टॉक्सिक का जिस तरह का बज था, उससे यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि यश की पैन इंडिया रिलीज फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 80 से 100 करोड़ के बीच का खाता खोलेगी। फिल्म फैंस की इस उम्मीद पर खरी उतरी है, क्योंकि मूवी ने काफी अच्छी ओपनिंग ली है। नीचे देखें सभी मूवीज के आंकडे़ें।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉक्सिक ने बुधवार को पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 101.10 करोड़ तक का किया है। यश की पैन इंडिया रिलीज फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर 140.75 करोड़ तक का हुआ है। यह मूवी का अर्ली कलेक्शन है।

pc- aaj tak