Travel Tips: सर्दियों में बना रहे हैं अगर घूमने का प्लॉन तो फिर जा सकते हैं इन खूबसूरत जगहों पर

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर सर्दियों के आने वाले मौसम में घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की हैं, जी हां आज हम आपको बताएंगे की इस बार आप परिवार और दोस्तों के साथ में घूमने के लिए कहा जा सकते है और एंजोय कर सकते है। 

तवांग, अरुणाचल प्रदेश 
इस बार आप घूमने के लिए तवांग जा सकते है। यह जगह अपने बर्फ से ढके पहाड़ों और मठों के लिए जाना है। यहां स्थित तवांग मठ भारत के सबसे बड़े बौद्ध मठों में से एक है। इसकी वास्तुकला और आध्यात्मिक ऊर्जा अनोखी है। 

काजीरंगा नेशनल पार्क, असम
प्रकृति और वन्यजीवन से प्रेम करने वालों के लिए काजीरंगा नेशनल पार्क किसी स्वर्ग से कम नहीं। यह पार्क एक सींग वाले गैंडे के लिए दुनियाभर में मशहूर है और यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी है।

pc-hindi.sentinelassam.com