Travel
Travel Tips: बारिश के मौसम में घूमने के लिए बेहतर रहेगी मध्य प्रदेश की यह जगह
- byShiv
- 22 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। बारिश का मौसम चल रहा है और आप भी इस मौसम में घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो फिर आपको देर नहीं करनी चाहिए। जी हां जुलाई के महीने तक बारिश और बढ़ जाएगी। ऐसे में आप भी इस बार मध्य प्रदेश राज्य का दौरा कर सकते हैं और घूमने का आनंद ले सकते है।
शिवपुरी
आप मध्य प्रदेश में शिवपुरी जा सकते हैं और यहां का सुरवाया किला देख सकते है। आज भी इसकी दीवारें और मंदिर के अवशेष प्राचीनकाल से जुड़े कई रहस्यों को उजागर करने का काम करते हैं। शिवपुरी में माधव नेशनल पार्क है, जहां आप घूम सकते है।
दतिया
यहां से आप पीताम्बरा पीठ जा सकते है। यह मंदिर बेहद खास है। जो अपनी भव्य वास्तुकला और आध्यात्मिक अनुभव के लिए मशहूर है। यहां आकर बगलामुखी देवी का आशीर्वाद लेना न भूलें।
pc- timelybharat.com






