Travel Tips: गर्मियों के इस मौसम में आप भी जा सकते हैं घूमने के लिए इन खूबसूरत हिल स्टेशन पर
- byShiv
- 02 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोगों का घूमने का मन बनने लगता है। ऐसे में आपका मन भी किसी ठंडी और शांत जगह पर जाने के लिए मचल रहा हैं तो फिर आज आपको बताएंगे ऐसी जगहों के बारे में जहां घूमकर आपको भी मजा आ लाएगा।
कौसानी, उत्तराखंड
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्थित कौसानी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इसे भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां से हिमालय की चोटियों जैसे त्रिशूल, नंदा देवी और पंचाचूली का खूबसूरत नजारा साफ दिखाई देता है। चीड़ के घने जंगलों और चाय के बागानों के बीच बसा यह छोटा सा गांव आपको जरूर पसंद आएगा।
शोझा, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित शोझा एक बेहद ही शांत हिल स्टेशन है। यह जलोड़ी पास के पास स्थित है और अपनी लकड़ी के बने घरों व प्राचीन मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहां की हरियाली और शांत वातावरण में आपको आनंद आ जाएगा।
PC- tv9






