Travel Tips: जा सकते हैं आप भी परिवार के साथ में घूमने के लिए इन जगहों पर
- byShiv
- 12 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का मौसम चल रहा हैं और स्कूलों में भी छुट्टियों की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में आप भी अगर घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जो भारत का मिनी कश्मीर भी कहलाती है। ऐसे में जानते हैं की आप कहा जा सकते है।
मुनस्यारी
मुनस्यारी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित एक छोटा-सा हिल स्टेशन है, जो समुद्र तल से लेवल से लगभग 2,200 मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है। यह जगह पंचचूली माउंटेन रेंज और नंदा देवी पर्वत के मनमोहक नजारों के लिए मशहूर है। यहां की शुद्ध हवा, बर्फ से ढके पहाड़ और घने जंगल पसंद आएंगे।
मई-जून में क्यों जाएं मुनस्यारी?
मई-जून के महीनों में मुनस्यारी का मौसम काफी सुहाना होता है। इस समय यहां का तापमान 10 डिग्री से 25 डिग्री के बीच रहता है, जो घूमने और ट्रेकिंग के लिए परफेक्ट है।
pc- www.moxtain.com






