Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या, डोनाल्ड ट्रंप ने जताया दुख
- byShiv
- 11 Sep, 2025

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की बुधवार को यूटा कॉलेज के एक कार्यक्रम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद अमेरिका में एक बार तो सन्नाटा पसर गया। कारण यह था की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी की हत्या हो गई।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किर्क के निधन की घोषणा की, और युवा संगठन टर्निंग प्वाइंट यूएसए के सह-संस्थापक और सीईओ 31 वर्षीय किर्क की प्रशंसा करते हुए उन्हें महान और महान बताया।
ट्रंप ने जताया दुख
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया कि महान और महानतम व्यक्ति, चार्ली किर्क का निधन हो गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका में युवाओं के दिल को चार्ली से बेहतर कोई नहीं समझ सकता था। सभी उन्हें प्यार करते थे और उनका आदर करते थे, खासकर मैं, और अब, वह हमारे बीच नहीं हैं। मेलेनिया और मेरी संवेदनाएँ उनकी खूबसूरत पत्नी एरिका और परिवार के साथ हैं। चार्ली, हम तुमसे प्यार करते हैं!
pc- tv9