Trump-Putin: मीटिंग से पहले ट्रंप की पुतिन की चेतावनी, नहीं रूका यु़द्ध तो भुगतने होंगे परिणाम
- byShiv
- 14 Aug, 2025

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति के बीच रूस यूक्रेन युद्ध को रोकने को लेकर 15 अगस्त को अलास्का में मुलाकात होगी। दोनों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को कैसे खत्म किए जाएं इस बात पर होगी। ऐसे में ट्रंप ने चेतावनी दी है कि पुतिन अगर यूक्रेन में युद्धविराम पर सहमति नहीं देते हैं तो उन्हें अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।
अगर युद्ध नहीं रुका तो क्या करेंगे ट्रंप?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा, यह बाइडन का युद्ध है। मैंने इससे पहले पांच युद्ध को समाप्त करवाया है। मैं रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना चाहता हूं। वहीं, जब मीडियाकर्मी ने ट्रंप से पूछा कि क्या पुतिन बातचीत के बाद भी युद्ध समाप्त नहीं करते तो इसके भीषण परिणाम होंगे?
भुगतने होंगे परिणाम
इस सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि हां, इसके परिणाम होंगे। मुझे (परिणामों के प्रकार के बारे में) कुछ कहने की जरूरत नहीं है। इसके बहुत गंभीर परिणाम होंगे। ट्रंप ने कहा कि अगर पुतिन युद्ध विराम पर सहमत नहीं होते हैं तो रूस को बुरे परिणाम भुगतने होंगे।
pc-ndtv.in