News
Ukraine-Russia war: अब पुतिन की भी नहीं मान रही रूसी सेना, ईस्टर पर सीजफायर की घोषणा के बाद भी यूक्रेन पर कर दिए 2935 बार हमले
- byShiv
- 21 Apr, 2025

इंटरनेट डेस्क। यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। खुद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईस्टर पर सीजफायर की घोषणा की थी। मीडिया रिपोटर्स की माने तो ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि पुतिन की 30 घंटे सीजफायर घोषणा के दौरान ही रूसी सेना ने 2935 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया।
जेलेंस्की ने रविवार को एक्स पर लिखा, रूसी सेना द्वारा रूस के खुद के युद्धविराम वादे का कुल 2935 बार उल्लंघन हुआ। सबसे अधिक गोलाबारी और हमले पोक्रोव्स्क दिशा में हुए। रूस का पूर्ण युद्धविराम वादा कुर्स्क दिशा में लागू नहीं था।
खबरों की माने तो उन्होंने आगे बताया कि पूरे फ्रंटलाइन पर 96 रूसी हमले हुए, 1882 बार गोलाबारी हुई, जिनमें से 812 बार भारी हथियारों का इस्तेमाल हुआ और 950 से अधिक बार ड्रोन हमले हुए।
pc- CNN