UP: शादी में जूता छुपाई की रस्म में हो गया बड़ा कांड़, दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके परिवार को कमरे में बंद कर....
- byShiv
- 07 Apr, 2025

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक साधारण सी शादी में ऐसा मामला बढ़़ गया की दूल्हे को थाने तक जाना पड़ा। यहां जूते छुपाई की रस्म में मामला झगड़े तक पहुंच गया। दूल्हे और दुल्हन के परिवार के बीच हुआ यह विवाद ‘जूता छुपाई’ की परंपरा को लेकर था, जिसमें मज़ाक-मस्ती की जगह गाली-गलौज और मारपीट ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया।
क्या हुआ था
उत्तराखंड के चकराता से दूल्हा मुहम्मद शब्बीर अपनी बारात लेकर बिजनौर पहुंचा था। शादी की रस्मों के बीच दुल्हन की भाभी ने पारंपरिक ‘जूता छुपाई’ रस्म निभाते हुए दूल्हे के जूते छिपा लिए और बदले में 50,000 की मांग की। लेकिन दूल्हे शब्बीर ने इस मांग को अत्यधिक मानते हुए केवल 5,000 देने की पेशकश की। यह बात दुल्हन पक्ष को नागवार गुज़री और वहां मौजूद महिलाओं ने शब्बीर को ‘भिखारी’ तक कह डाला। इसके बाद दुल्हन के परिवार ने दूल्हे और उसके साथ आए रिश्तेदारों को एक कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पीटा। वहीं दुल्हन पक्ष का दावा है कि दूल्हे ने उनकी ओर से दिए गए सोने के गहनों की गुणवत्ता पर सवाल उठाया था, जिससे वे अपमानित महसूस कर रहे थे।
बिजनौर पुलिस को करनी पड़ी दखल
जब मामला हाथ से निकलने लगा तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी। नजीबाबाद क्षेत्राधिकारी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की। बाद में पुलिस की मध्यस्थता से विवाद को सौहार्दपूर्वक सुलझा लिया गया। पुलिस ने बताया कि “जूता छुपाई की रस्म को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।
pc-dreamstime.com