UP: 24 साल के लड़के से प्यार कर बैठी चार बच्चों की मां, लांघ दी शर्मों हया की दीवारे, आखिरी में पति का दर्द सुन रो देंगे आप भी...
- byShiv
- 24 Jul, 2025

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में अजीबो गरीब मामला सामने आया हैं, इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े है। जी हां यहां एक 40 वर्षीय महिला ने पति और 4 बच्चों को छोड़कर 24 साल के प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली। 16 साल छोटे प्रेमी के साथ यह मामला देख हर कोई हैरान भी है। लेकिन जो बात इस पूरे मामले को और भी असाधारण बनाती है, वह है पति का दर्द और उसका वो बयान, जिसने पुलिस वालों को भी चौंका दिया।
क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महिला चार बच्चों की मां है और करीब 40 साल की उम्र पार कर चुकी है। बताया गया कि उसका एक 24 साल के युवक से पिछले चार सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। इस दौरान उसका पति मुंबई में मजदूरी करता था और घर का खर्चा चलाता था। लेकिन जब उसे अपनी पत्नी के प्रेम-प्रसंग की भनक लगी, तो वह काम छोड़कर गांव लौट आया। पति के लौटने के बाद महिला को अपने प्रेमी से मिलना मुश्किल हो गया। एक तरफ जिम्मेदारियां, दूसरी तरफ मन की खींचतान। आखिरकार एक दिन वह अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर भाग गई। कुछ समय बाद, न जाने क्या सोचकर वह वापस पति के पास लौट आई।
दोबारा फिर से भागी
खबरों की माने तो कुछ महीने बीते और जीवन की रफ्तार वापस पटरी पर आती दिखी। लेकिन फिर एक दिन महिला दोबारा अपने प्रेमी के साथ चली गई। परेशान पति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया, जहां महिला ने खुलासा किया कि उसने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है और अब उसी के साथ रहना चाहती है। महिला की बात सुनकर पति चुप रहा। फिर उसने जो कहा, उसने वहां मौजूद सभी लोगों को चौंका दिया। उसने पुलिस से कहा, साहब, इसे जिसके साथ रहना है रहने दो। कहीं ये मुझे जहर न दे दे। मैं अपने चारों बच्चों को अकेले पाल लूंगा।
pc- alexandriasaunders.com