UP: चार दोस्तों की नजर में गड़ रही थी लड़की की सुंदरता, जबरन कार से ले गए जंगल में और खूब पिलाई शराब, जब नहीं रही होश में तो बारी बारी से.....

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जिसके बारे में जानके आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां अब कानपुर से गैंगरेप का मामला सामने आया है। कहा जा रहा कि यहां 16 साल की नाबालिग लड़की से 4 दोस्तों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा हैं वो लड़की को लेकर जंगल में गए थे। वहां उसे शराब पिलाई और फिर सबने मिलकर इस शर्मनाक कांड को अंजाम दिया।

क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो लड़की चीखती चिल्लाती रह गई लेकिन जंगल में उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। लड़कों ने उसके साथ मारपीट भी की है। फिर लड़की को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने गाँव पहुंच घटना की जानकारी दी। वहीं पीड़ित लड़की के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस की 6 टीमें आरोपियों को तलाशने में लगी हुई है।  गैंगरेप पीड़िता ने घाटमपुर पुलिस को बताया कि वह अपने खेत की तरफ जा रही थी। रास्ते में एक कार उसके बगल में आकर रुक गई। उन्होंने उसे घसीटकर उसमें बिठा लिया। फिर जाकर उसके साथ गन्दा काम किया।

पीड़िता ने क्या कहा
खबरों की माने तो लड़की का कहना है कि उन लड़कों में से एक सत्यम नाम का लड़का कह रहा था कि चलो मैं अब बताता हूं कि सुंदरता क्या होती है? ऐसा मजा चखाऊंगा अब जिंदगी भर याद रखोगी। लड़की ने पुलिस को आगे बताया कि सत्यम के एक दोस्त ने दोनों के हाथ पकड़ लिए। दो ने उसके पैर पकड़े। फिर बारी बारी से रेप किया। वह सत्यम से गुहार लगाती रही लेकिन उन्होंने उनकी एक भी न सुनी। 

pc- mathrubhumi.com