UP: नई नवेली दुल्हन ने काट डाला पती का प्राइवेट पार्ट, कारण कर देगा आपको भी....
- byShiv
- 23 Aug, 2025

इंटरनेट डेस्क। यूपी के बिजनौर से एक बड़ा ही खतरनाक मामला सामने आया हैं, इस घटना ने सबकों हिलाकर रख डाला है। यहां नई नवेली शादी के बाद पति-पत्नी में झगड़ा इतना बढ़ा कि पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को ही लहूलुहान कर डाला। बड़ी मुश्किल से उसकी जान बची। हालांकि इस दौरान डॉक्टर्स को सात टांके लगाने पड़ गए। दोनों की शादी को मुश्किल से 4 ही महीने हुए थे।
क्या हुआ था दोनों के बीच में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग कहानियां सामने आ रही हैं। लेकिन कुल मिलाकर बात यही रही कि पति अपने पत्नी संग संबंध बनाने में खुश नहीं था। पति को लगता था कि वो छिपछिपकर किसी दूसरे से बात करती है। इन्हीं सबसे से बात इतनी ज्यादा बढ़ी कि इसका खौफनाक अंजाम सामने आया।
रिश्तों में शुरू से कड़वाहट
खबरों की माने तो 29 अप्रैल 2025 को बिजनौर के चांदवीर की शादी तनु से हुई। लेकिन शादी के अगले दिन से ही दोनों के बीच कुछ भी सही नहीं था। चांद के अनुसार तनु की शारीरिक संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। चांद के ये भी आरोप हैं कि तनु अनजान लोगों से छिपकर फोन पर बात करती रहती थी। जब उसने टोकने की कोशिश की तो वह भड़क उठती। 20 अगस्त की शाम को भी दोनों के बीच किसी मामले को लेकर कहासुनी हुई। तनु का अपनी सफाई में कहना है कि चांद जबरन संबंध बनाना चाहता था। जबकि चांद का कहना है कि वह किसी से छिपकर बात कर रही थी। शाम में जैसे ही चांद ने तनु से संबंध बनाने की कोशिश, उसने ब्लेड से ताबड़तोड़ वार कर डाले। इसके बाद पूरे घर में चीखपुकार मच गई। घरवाले आए तो देखा कि चांद लहूलुहान पड़ा हुआ है। उसे अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टर्स को 7 टांके लगाने पड़े।
pc- news18