UP: अपनी हवस की आग को मिटाने के लिए मामी ने भांजे का लिया सहारा, शादी के 25 साल बाद भी पति से नहीं हुई पूरी तो फिर....अब मामा ने भेज दिया....
- byShiv
- 21 Jul, 2025

इंटरनेट डेस्क। यूपी में सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया हैं। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगाें के होश उड़े पड़े है। यहां शादी के 25 साल बाद चार बच्चों की मां को उसके पति ने प्रेमी भांजे के साथ भेज दिया। प्रेमी के साथ भागी महिला उसके साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। रविवार को गांव में हुई पंचायत के बाद पति ने सहमति दे दी।
क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स भवानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की शादी 25 साल पहले क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के तीन साल बाद गौना हुआ था। दोनों हंसी-खुशी रह रहे थे। 40 वर्षीय महिला के चार बच्चे हैं। उनमें दो बेटियां 20 और 18 वर्ष और बेटे 17 व 10 साल के हैं। महिला का पति परिवार के जीविकोपार्जन करने के लिए बाहर रहता था। करीब तीन साल पहले महिला का दूर के रिश्ते के 25 वर्षीय भांजे से घर आने-जाने के दौरान प्रेम प्रसंग चल गया। इसके बाद 2024 में दोनों ने चुपके से कोर्ट मैरेज कर ली और महिला बच्चों को छोड़कर उसी के घर रहने लगी। महिला के पति को जानकारी हुई तो उसने थाने की शरण ली। इसके बाद प्रेमी महिला को लेकर बाहर चला गया। कुछ दिन बाद दोनों घर आए तो महिला अपने पति के पास रहने चली गई।
बुलाई गई पंचायत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रेमी ने थाने में तहरीर देकर गुहार लगाई पर महिला अपने पति के पास से नहीं गई। तीन दिन पहले महिला फिर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसके बाद पति ने तहरीर दी तो रविवार को महिला प्रेमी के साथ थाने पहुंची और उसी के साथ रहने पर अड़ गई। दोनों पक्ष गांव चले आए और पंचायत में पति ने महिला की जिद पर उसे प्रेमी संग भेज कर सुलह-समझौता कर लिया।
pc- nypost.com