UPI Rules: यूपीआई पेमेंट पर ग्राहकों पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, वित्त मंत्री ने बता दिए पूरे....
- byShiv
- 22 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूपीआई पैमेंट पर नए नियमों से लोगों में अलग तरह की धारणा से बन रही है। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया है कि यूपीआइ भुगतानों पर लगने वाला मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर संसद सत्र के दौरान भी चर्चा की गई थी।
लगाया ये आरोप
वित्त मंत्री ने विपक्षी पार्टियों पर झूठ फैलाने व दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया। सीतारमण ने कहा कि एमडीआर एक ऐसा शुल्क है जो सेवा प्रदाताओं द्वारा प्रणाली को सुधारने और बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए लगाया जाता है और यह 2,000 रुपये से कम के लेनदेन पर लागू नहीं होता।
व्यापारियों पर लगेगा 0.4 प्रतिशत एमडीआर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि इसके तहत 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआइ लेनदेन पर मर्चेंट यानी व्यापारी पर 0.4 प्रतिशत का एमडीआर लागू होगा, जबकि उपभोक्ता बिना किसी शुल्क के लेनदेन करते रहेंगे। सरकार ने कहा है कि नई व्यवस्था से लगभग 96 प्रतिशत यूपीआइ लेनदेन अप्रभावित रहेंगे।
pc- sahamati.org.in






