US: मध्यावधि चुनावों से पहले डोनाल्ड ट्रंप को झटका, भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने छोड़ा साथ

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका में नवंबर में होने वाले आगामी मध्यावधि चुनावों से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चिंता बढ़ गई है। यहां उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय को लेकर चिंता बढ़ाने वाले संकेत सामने आए हैं। एएपीआई डेटा के एक नए सर्वे के मुताबिक, भारतीय-अमेरिकियों का बड़ा हिस्सा आगामी चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को समर्थन देने की तैयारी में है।

प्रतिनिधि सभा के चुनाव में 66 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकियों ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की बात कही, जबकि केवल 22 प्रतिशत ने रिपब्लिकन उम्मीदवारों का समर्थन करने की इच्छा जताई। सीनेट चुनाव में भी 66 प्रतिशत भारतीय-अमेरिकियों ने डेमोक्रेट्स और 18 प्रतिशत ने रिपब्लिकन उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की बात कही।

सर्वे में पाया गया कि एशियाई-अमेरिकी समुदायों के बीच भारतीय प्रवासियों का डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रति समर्थन सबसे अधिक स्तरों में से एक है। ट्रंप के लिए सर्वे के नतीजे इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भारतीय-अमेरिकी समुदाय के एक हिस्से का रुझान उनकी ओर बढ़ा था।

pc- aaj tak