USA: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NATO को बताया कागजी शेर, ग्रीनलैंड को हासिल करने अपनी इच्छा...

इंटरनेट डेस्क। ईरान युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध में साथ न देने के लिए नाटो सहयोगियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने नाटो को एक बार फिर कागजी शेर कहकर संबोधित किया और कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन इससे बिल्कुल नहीं डरते हैं। इसके साथ ही उन्होंने ग्रीनलैंड को हासिल करने की अपनी इच्छा फिर से जाहिर की। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने सोमवार को कहा, देखिए हम नाटो के पास गए थे। मैंने बहुत जोर देकर नहीं पूछा था। मैंने बस इतना कहा था, अगर आप मदद करना चाहते हैं तो बहुत बढ़िया।“ ट्रंप ने बताया कि नाटो की तरफ से उन्हें कहा गया, नहीं, नहीं, नहीं, हम मदद नहीं करेंगे। 

खबरों की माने तो ट्रंप ने आगे कहा कि नाटो सदस्यों ने असल में उनकी मदद न करने के लिए हर संभव कोशिश की। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध ने नाटो को लेकर उनके मन पर ऐसा निशान छोड़ दिया है जो कभी नहीं मिटेगा। ट्रंप ने कहा, ’नाटो एक कागजी शेर है, जिससे पुतिन नहीं डरते। राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ किया कि नाटो के साथ मतभेद तब शुरू हुए, जब उन्होंने ग्रीनलैंड को हासिल करने की इच्छा जाहिर की।

PC- moneycontrol.com