USA: ट्रंप की ईरान को धमकी, होर्मुज स्ट्रेट रखना होगा खुला, परमाणु कार्यक्रम को रोकना होगा, नहीं तो फिर से शुरू होगा युद्ध
- byShiv
- 09 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध में हुए सीजफायर के बाद कहा कि उनके देश की सेना और जंगी जहाज ईरान के पास बने रहेंगे। ट्रंप ने साफ किया है कि अगर बातचीत का नतीजा उस तरह से नहीं रहता है, जिसकी उम्मीद है तो दोबारा लड़ाई शुरू हो सकती है।
मीडिया रिपोटर्स की मानपे तो डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में सीजफायर के ऐलान के एक दिन बाद ही सेनाओं को मौजूदा स्थिति में रखने का यह ऐलान किया है। खासतौर से होर्मुज स्ट्रेट के खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम रोकने पर ट्रंप ने जोर दिया है। इससे अंदेशा पैदा हो गया है कि ईरान में चीजें फिर खराब हो सकती हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार सुबह ट्रूथ सोशल पर अपनी पोस्ट में लिखा है कि अमेरिका के सभी जहाज, विमान, सैनिक, गोला-बारूद, हथियार और तमाम दूसरे सैन्य उपकरण ईरान के अंदर और आस-पास तब तक मौजूद रहेंगे। ये तब तक नहीं लौटेंगे, जब तक कि असली समझौता पूरी तरह से लागू नहीं हो जाता है। ट्रंप ने आगे कहा ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा और होर्मुज जलडमरूमध्य खुला और सुरक्षित रहेगा। इस बात से तेहरान पीछे नहीं हट सकता है। ऐसा होता है तो फिर हमारी सेना गोला-बारूद जमा कर रही है और लड़ाई के लिए तैयार बैठी हैं।
pc- tv9






