Uttarkashi: धराली में आई भीषण आपदा में 42 लोगों के लापता होने की पुष्टि, खुदाई में मिल रहे मलबे में दफन होटल, गाड़िया
- byShiv
- 12 Aug, 2025

इंटरनेट डेस्क। उत्तरकाशी जिले के धराली में आई भीषण आपदा को लगभग एक सप्ताह का समय जा चुका हैं, लेकिन अभी भी मशीने वहा काम नहीं कर पा रही है। गिला मलबा होने के कारण हाथों से खुदाई कर लोगों को तलाशा जा रहा है। फिलहाल एक सप्ताह बाद लापता लोगों का आंकड़ा बढ़ गया है। प्रशासन ने 42 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है, जबकि एक लापता का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक आकलन में आपदा से 40 होटल, होमस्टे और रिजॉर्ट को नुकसान होने की बात सामने आई है।
रेस्क्यू जारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भीषण आपदा से मलबे में दफन धराली बाजार में लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवान बचाव व राहत कार्यों में जुटे हैं। शुरूआत में प्रशासन की ओर से आपदा में 15 लोग लापता होने बताया गया लेकिन अब 42 लापता लोगों की पुष्टि की है। इसमें सेना के नौ जवान, धराली गांव के आठ, निकटवर्ती गांव के पांच, टिहरी जिले के एक, बिहार के 13, उत्तर प्रदेश के छह लोग शामिल हैं। इसके अलावा नेपाल मूल के 29 मजदूरों के लापता होने की भी सूचना है।
संचार सेवा शुरू
वहीं धराली क्षेत्र में संचार सेवा बहाल होने के बाद पांच मजदूरों से संपर्क हो चुका है। शेष 24 मजदूरों के बारे में ठेकेदारों से जानकारी नहीं मिल पाई है। आपदा ग्रस्त धराली में पुलिस हेल्प डेस्क ने स्थानीय स्तर पर लापता लोगों की सूची तैयार की है। इसमें 73 लापता लोगों के नाम हैं। पांच लापता नेपाली मजदूरों से संपर्क हो चुका है।
pc- zee news