Vastu Shastra: बचना चाहते हैं कंगाली से तो भूलकर भी नहीं करें किचन में ये गलतियां

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की घर के निर्माण से लेकर हर चीज में वास्तु का पूरा ध्यान रखा जाता है। वैसे ही घर के किचन को लेकर भी वास्तु के कई नियम बनाए गए है। रसोई केवल खाना बनाने की जगह नहीं है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र है। ऐसे में आज जानते हैं रसोई से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां जो बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

रसोई में कभी भी टूटे फूटे हुए कांच या चटके बर्तनों का इस्तेमाल न करें। ये चीजें दरिद्रता का प्रतीक मानी जाती है।

रसोई में अन्न की देवी अन्नपूर्णा का वास होता है तो यहां जूते चप्पल पहनकर कभी भी प्रवेश न करें। 

वास्तु शास्त्र में आग और पानी को एक दूसरे का शत्रु माना गया है। तो रसोई में सिंक और चूल्हा को कभी भी बिल्कुल आमने-सामने न रखें।

रसोईघर को कभी भी पूरा अंधेर कर के न छोड़ें। रात के समय भी कोई एक लाइट जलाकर रखें।

pc-