Vastu Shastra: किसी को भी भूलकर गिफ्ट नहीं करें आप ये चीजें, पड़ जाएंगे आपको लेने के देने
- byShiv
- 30 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की हम कई बार लोगों को गिफ्ट लेते और देेते हैं, गिफ्ट देना प्यार और अपनापन का प्रतीक माना जाता है, लेकिन गिफ्ट का गलत चुनाव आपकी और लेने वाले की ऊर्जा पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में हर वस्तु का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव माना जाता है। वास्तु में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया है, जिनको गिफ्ट में देने से रिश्तों में दूरियां और तनाव बढ़ जाता है तो जानते हैं आज इनके बारे में।
चाकू और कैंची
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी को भी गिफ्ट में तेज चीजें जैसे चाकू, नेलकटर या कैंची गिफ्ट नहीं करना चाहिए। यह रिश्तों में कटाव लाने वाला माना जाता है, इससे व्यक्ति के बीच विवाद, अलगाव और तनाव बढ़ सकता है।
काले रंग की चीजें और नकली फूल
आजकल काले रंग को खूबसूरती और स्टाइल का प्रतीक माना जाता है, लेकिन वास्तु के अनुसार काले रंग की चीजें गिफ्ट करने से भावनात्मक बोझ और दुर्भाग्य आ सकता है। नकली फूलों को स्थिरता और जीवनहीनता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए भूलकर भी किसी को नकली फूल गिफ्ट में ना दें।
pc- jagran





